कानपुर । सरसौल कस्बा में बाबा खाटू श्याम का प्रथम श्री श्याम उत्सव,भव्य श्रंगार एवं छप्पन भोग श्याम भक्त परिवार सरसौल द्वारा आयोजित किया गया । श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम का विशाल भव्य दरबार विभिन्न प्रकार के फूलों व लाइटों से सजाया गया ।
जागरण में पधारे कलाकार राजू कुलकर्णी,किरन गुप्ता,नीलम तिवारी,अनुज अलबेला ने बाबा के भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । बाबा श्याम के भजनों पर रात भर श्याम प्रेमी झूमते नजर आए । बाबा श्याम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा ।
जागरण का शुभारंभ समाजसेवी राजू गुप्ता ने परिवार के साथ बाबा श्याम की पूजा अर्चना कर किया । भजन कलाकारों ने बाबा के मंगलाचरण से संकीर्तन की शुरूआत की । इसके बाद भजनों की अमृत वर्षा से श्यामजी को रिझाया,लेने आजा खाटू वाले रींगस के उस मोड़ पर,तू किरपा कर बाबा कीर्तन करवाउंगा, इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना, मांगने की आदत जाती नही, जन्म-जन्म का साथ हैं, मेरा श्याम बड़ा रंगीला, मुझे चरणों से लगाले आदि भजन गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया । जागरण में गुणगानकर्ता श्री श्याम प्रेमी मण्डल कानपुर व भजन प्रवाहक उन्नाव से पधारे राजू मिश्रा ने किया । समाजसेवी राजू गुप्ता ने बताया कि बाबा श्याम अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाते रहते हैं ।
उन्होंने कहा कि जो भी भक्त बाबा श्याम से सच्चे दिल से मनोकामना मांगता है खाटू नरेश हर मुराद को पूरी करते है । इसके बाद विशाल प्रसाद भंडारे का आयोजन भी किया गया । दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम का प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर सरसौल क्षेत्रवासी के समस्त श्याम प्रेमी मौजूद रहे ।
