फतेहपुर । शिवपूजन द्विवेदी जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा अभियान 18 पार्क रोड़ लखनऊ द्वारा “रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण” के अन्तर्गत जनपद फतेहपुर में चयनित शहरी/ ग्रामीण क्षेत्र के 37 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालिकाओं को 03 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु प्रतिमाह निर्धारित मानदेय धनराशि मात्र रूपये 4,000/- देय होगा तथा चयनित प्रशिक्षक को प्रतिदिन प्रति विद्यालय 40 मिनट आवंटित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षण देना अनिवार्य होगा । एक प्रशिक्षक द्वारा अधिकतम तीन विद्यालयों में उपस्थित होकर प्रशिक्षण कराया जा सकता हैं ।
प्रशिक्षक के लिए मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट होना एवं न्यूनतम आयु 18 वर्ष अनिवार्य है । चयन प्रक्रिया में महिला आवेदक को वरीयता दी जायेगी । आवंटित विद्यालय में आवागमन हेतु कोई अतिरिक्त धनराशि देय नहीं होगी ।
इच्छुक अभ्यर्थी का आवेदन पत्र 30 अक्टूबर 2023 तक कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर में जमा होगें । आवेदन पत्र कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर से प्राप्त किया जा सकता है ।
