– नगर निगम की 100 हाॅपर ट्रिपर व 06 बाब कटर गाड़ियों को दिखाया हरी झंडी ।
– 501 करोड से ज्यादा की विकास योजनाओं की कानपुर को मिली सौगात 153 कार्यो का किया लोकार्पण ।
जनपद कानपुर में आज आयोजित अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में ₹501 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के साथ ही 'स्वच्छ भारत मिशन' के अंतर्गत कानपुर नगर निगम में कूड़ा प्रबंधन को और मजबूत करने हेतु नए वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर ODOP… pic.twitter.com/NqnkD3QeQ2
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) October 28, 2023
कानपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचें । वह मंच पर जनता को संबोधित किया । सीएम योगी ने मंच पर तीन बच्चियों को अन्न प्राशन कराया । इस दौरान सीएम बच्चों के साथ खेलते भी नजर आए ,उन्हें उपहार भी दिए ।
इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम की 100 हॉपर ट्रिपर और 6 बॉब कटर गाड़ियों को मंच से हरी झंडी दिखाई । यह गाड़ियां कूड़ा प्रबंधन के तहत कार्य करेंगी । नगर निगम में बने नागरिक सुविधा केंद्र का सीएम योगी ने मंच से लोकार्पण किया । इस दौरान नागरिक सुविधा केंद्र पर बनी शार्ट फ़िल्म भी दिखाई गई । अभी तक ट्रॉयल पर चल रहे केंद्र को जनता के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया । यह प्रदेश का पहला नागरिक सुविधा केन्द्र गया ।
2 अक्टूबर 2022 को कोरथा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुई 26 श्रद्धालुओं की मौत के बाद 1.56 करोड़ की आवास का लोकार्पण किया । मंच से बटन दबाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर को 501 करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं की सौगात दी । किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से उन्होंने 153 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया ।
इनमें पीडब्ल्यूडी,नगर निगम,परिवहन विभाग,केडीए, बिजली विभाग, स्मार्ट सिटी मिशन और गृह विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं ।
मुख्यमंत्री ने 2.60 अरब के 43 कामों का शिलान्यास और 2.40 अरब रुपये के 150 कामों का लोकार्पण किया ।
ज्ञानवती को घर की चाबी दी । इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन शुरू हो गया । अनुसूचित जाति के सम्मेलन में सीएम योगी ने कहा कि कानपुर में मां गंगा के आर्शीवाद से हमको जुड़ने का सौभाग्य मिला । 501 करोड़ की योजनाओं के लिए जनप्रतिनिधियों ने प्रयास के साथ लाए है । पहली की सरकारें अनुसूचित जाति के महापुरुषों की जयंती मनाने में डरते थे । आज सभी मंदिरों में अखंड रामायण का पाठ हो रहा । इसके बाद मुख्यमंत्री सम्मेलन स्थल से जेके मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांडु नगर पहुंचें । कार से जेके मंदिर पहुंच कर जेके समूह के कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित किया ।
आज जनपद कानपुर में जे. के. अर्बनस्केप्स के तत्वावधान में 1,001 जरूरतमंद महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन हेतु उन्हें सिलाई मशीन वितरित की गई।
'आधी आबादी' की आत्मनिर्भरता, सुरक्षा एवं उनके सम्मान के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
जे. के. परिवार सहित… pic.twitter.com/J8N3R1rHCZ
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) October 28, 2023
इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया ।
परियोजना
धनराशि (लाख में)
● मंधना से गंगा बैराज होते शुक्लागंज तक चार लेन सड़क निर्माण 15935.63,
● जीटी मार्ग से टॉस नरवल अखरी कुढ़नी मार्ग का चौड़ीकरण 2415.52,
● 100 विद्युत ट्रांसफर स्टेशनों का उच्चीकरण 1456.88,
● ग्रीनपार्क स्टेडियम में छात्रावास भवन का निर्माण 450.96,
● सकरापुर में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण 359.36,
● एनएच-27 एवं एनएच-19 जीटी रोड पर रामादेवी चौराहे का सुधार 389.74,
● चमनगंज में सम्मवेल का निर्माण 390.00,
● वाटर सप्लाई स्कॉडा 677.00, इन कामों का लोकार्पण किया ।
परियोजना
धनराशि (लाख में)
● एनएच-2 पर चकेरी नवीन एयरपोर्ट टर्मिनल तक मार्ग निर्माण 5323.82,
● भौंती से भौंतीखेड़ा मार्ग का चौड़ीकरण 1830.57,
● जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में ओटी निर्माण 1611.88,
● मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण (होमगार्ड) 1017.66, ● 37वीं वाहिनी पीएसी के 200 व्यक्तियों के लिए बैरक निर्माण 1075.55,
● नरवल तहसील में अग्निशमन केंद्र का निर्माण 990.82, राजकीय महाविद्यालय घाटमपुर 778.97,
● नारायणा चौराहे से पनकी-कल्याणपुर मार्ग का चौड़ीकरण 471.65 में होगा ।
