कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिहाड़ी मजदूर की पत्नी और तीन बच्चों को लेकर राज मिस्त्री एक महीने के पहले फरार हो गया था । जिसके बाद पीड़ित ने महाराजपुर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई ।
जानकारी के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के फत्ते पुरवा गांव निवासी ऊदल पटेल के मुताबिक 26 सितंबर को वह घर से बाहर गया हुआ था । इसी बीच सरसौल निवासी राज मिस्त्री दिलशाद उसके घर आया और उसकी पत्नी (30) को भगा ले गया । पत्नी के संग उसके तीन बच्चों को भी साथ ले गया । आरोपी दिलशाद के साथ वह और उसकी पत्नी दिहाड़ी पर मजदूरी करते थे । इसीलिए दिलशाद का उसके घर आना जाना था । इसके बाबत उसने 27 सितम्बर को महराजपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी ।
बताया कि गांव के कुछ लोगो ने दिलशाद को बीवी और बच्चों को ले जाते हुए देखा था । मुकदमा दर्ज कर महाराज पुर पुलिस दिलशाद व महिला की तलाश में जुट गई ।
वही महाराजपुर थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि इस मामले में लोकेशन के आधार पर दिलशाद व महिला की तलाश की जा रही है । लोकेशन मिलने पर पुलिस द्वारा पकड़ने की कोशिश भी की गई । लेकिन दिलशाद व महिला वहां से भाग निकले । हालांकि पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है ।
