फतेहपुर । शासन की मंशानुरूप संम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना-कल्यानपुर में ज़िलाधिकारी श्रीमती सी० इंदुमती,पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने संयुक्त रुप से जनसमस्याओं को गम्भीरता से सुना ।
थाना दिवस थाना कल्यानपुर में कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए ।

उन्होंने राजस्व/पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि समाधान दिवस के समाप्ति के बाद मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के सामने नियमानुसार कार्यवाही करके निस्तारित किया जाय और निस्तारण रिपोर्ट से अवगत कराए ।
थाना समाधान दिवस की मोहर बनायी जाय और समाधान दिवस में प्रार्थनापत्रों पर प्रयोग करने के उपरांत थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करके प्रस्तुत किया जाय । उन्होंने त्यौहार रजिस्टर,अपराध रजिस्टर-4,उपस्थिति रजिस्टर, सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस रजिस्टर का अवलोकन किया आवेदन पत्र के निस्तारण के समय यदि पुलिस बल की आवश्यकता है तो पर्याप्त पुलिस बल लेकर ही जाय । समस्याओं को समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धितो को दिये । शिकायतों का समयावधि के अंदर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि इन प्रकरणों की पुनरावृत्ति न होने पाये ।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ,राजस्व निरीक्षकगण, थानाध्यक्ष,लेखपालगण सहित फरियादीगण उपस्थित रहे ।
