कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राइंडर मशीन से पत्थर काटते समय ग्राइंडर छिटकने से कारीगर की गर्दन कट गई ।
मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर के मोहनखेड़ा गांव निवासी मोती लाल का (20) वर्षीय बेटा करन मार्बल मिस्त्री था । रविवार शाम को अपने घर में दीवार में पाइप डालने के लिए पत्थर काट रहा था तभी अचानक ग्राइंडर मशीन हाथ से फिसल गई । जिससे उसकी गर्दन कट गई । गंभीर अवस्था मे परिजन आनन-फानन में सरसौल सीएचसी ले गए । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिए हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भिजवाया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई ।
