कानपुर । जनपद में पहली बार मनचली और क्राफ्टीजर्ज स्टोर की तरफ से फेस्टिव फ्यूजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दादानगर कोआपरेटिव के चेयरमैन विजय कपूर की पत्नी मिसेज रमन कपूर के द्वारा शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम की आयोजिका श्रेया अग्रवाल नें बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 60 से ज्यादा स्टोर के स्टॉल लगाए गए थे । जिसमें अप्परेल, ज्वैलरी, फुटवियर, बैग्स, फूड्स,बेकरी और गिफ्ट्स आइटम्स के स्टोर थे ।
प्रदर्शनी में काफी संख्या में आए लोगों नें कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।
द पॉप अप ‘मनचली’ की फाउंडर मिनी अग्रवाल नें बताया कि शहर में पहली बार इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जिसमें 60 से अधिक स्टॉल लगाए गए और अच्छी संख्या में लोगों नें आकर सहयोग किया । इस अवसर पर शहर के सम्मानित शहरवासी मौजूद रहे ।
