फतेहपुर । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

उन्होंने समस्त एमओवाईसी से कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को संवेदनशीलता के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए और मुख्यचिकित्साधिकारी इसकी परस्पर निगरानी बनाए रखे । स्वास्थ्य विभाग के सभी इंडिकेट्रो की विस्तृत समीक्षा की ।
उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओ की सभी जांचे समय से कराए और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए । गर्भवती महिलाओं,बच्चो का टीकाकरण समय से कराए और इसकी फीडिंग भी पोर्टल पर समय से करे ।
बी0एच0एन0डी0 दिवस पर की जाने वाली जांचों को संवेदन शीलता के साथ कराए और समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । उन्होंने कहा कि जिन पैरामीटर्स की प्रगति जिन ब्लाकों में कम है । जिनमें सुधार लाया जाय । प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत जिन लाभार्थियों का भुगतान नहीं किया गया है नियानुसार कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द भुगतान किया जाय । प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (गोल्डन कार्ड) जिन लाभार्थियों के नहीं बने, जिसके गोल्डन कार्ड बनाया जाय ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अशोक कुमार, सीएमएस महिला,पुरुष,डीपीएम,जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित समस्त एमओवाईसी उपस्थित रहे ।
