बिन्दकी/फतेहपुर । आज तहसील बिन्दकी के विकास खण्ड खजुहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय छीछा में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती मनाई गई । जहां विद्यालय की प्रधानाचार्या निर्मला सिंह भदौरिया, धर्मेन्द्र सिंह के अलावा अन्य अध्यापकों, अभिभावकों व छात्र छात्राओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया ।
