फतेहपुर । आज विद्युत भंडार केंद्र में सहायक अभियंता प्रशांत कुमार शुक्ला एवं स्टाफ द्वारा भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, आधुनिक भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी व भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 148वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया । साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस मौके पर राष्ट्र के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया गया ।
