बिन्दकी/फतेहपुर । आज सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज बिन्दकी में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाई गई ।सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रबंधक एस के मिश्र एवं प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने पटेल जी को याद किया ।
वही कक्षा 8B की छात्रा यशी ने सरदार पटेल पर कविता सुनाई । गणित के अध्यापक मनोज मिश्र ने सरदार पटेल जी के संस्मरण सुनाये ।

अंत में प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल की जयंती पूरे देश में “एकता दिवस” के रूप में मनाई जाती है ।
प्रधानाचार्य ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए और उनके अनुशासित जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए । सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गयी ।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक डॉ० एस० के० मिश्र, प्रधानाचार्य बलराम सिंह,प्रशांत किशोर,दिनेश गुप्ता,लक्ष्मीकांत मिश्रा के आलावा सभी अध्यापक,अध्यापिका व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
