फतेहपुर । जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण समय से संबंधित विभाग करे । आवेदन डिफाल्टर श्रेणी में नहीं आने पाए इसका विशेष ध्यान रहे । निवेश मित्र पोर्टल में पीडब्ल्यूडी-2, यूपी सीडा -2, भूजल गर्भ -1 के आवेदन डिफाल्टर श्रेणी में पाए जाने पर संबंधित विभागो के अधिकारियो को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द आवेदनों का निस्तारण नियमानुसार कर रिपोर्ट से अवगत कराए ।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,एक जनपद एक उत्पाद के तहत प्राप्त आवेदनों को उद्योग लगाने के लिए ऋण मुहैया कराया जाय,साथ ही पूर्व में जो आवेदन प्राप्त हुए थे और अस्वीकृत कर दिए गए है कि जांच करने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व को निर्देशित किया कि अस्वीकृत आवेदनों की जांच कर कारण स्पष्ट करे और यदि छोटी, मोटी कमियां है तो पूरा करा कर ऋण उपलब्ध कराया जाय ।
उद्यमियों द्वारा उठाई गई शिकायत हाईवे बिन्दकी कैची मोड़ में अंडर पास व नाला सिफ्टिंग का कार्य कराया जाना है,जिसमें जमीन अधिग्रहण की समस्या है । संबंधित उपजिलाधिकारी से संपर्क कर निस्तरण कराते हुए कार्य कराया जाय । उन्होंने कहा कि उद्यमियों की जो भी समस्याएं है । उनका निस्तारण संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सहयोग के साथ समस्याओं को नियमानुसार हल कराए ।
बैठक में सहायक अभियंता लघु सिंचाई,एलडीएम,अधिशाषी अभियन्ता आर०ई०डी०, परियोजना निदेशक नेशनल हाईवे, अधिशाषी अभियन्ता यूपी सीडा के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टी करण लेने के निर्देश संबंधित को दिए । उन्होंने अधिकारियो को निर्देशित किया कि बैठक में अधिकारी स्वयं प्रतिभाग करे, प्रतिनिधि को नहीं भेजी ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी,उपायुक्त उद्योग चन्द्रभान सिंह,सहायक श्रमायुक्त सुमित कुमार,जिला आबकारी अधिकारी,जिला उद्यान अधिकारी,अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी ,विद्युत, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक,उद्यमी सतेन्द्र सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती,बीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती, कुंवर मदन गांधी संयोजक आई0आई0ए0, प्रदेश उपाध्यक्ष उ0प्र0 रईस मिलर्स एसोसिएशन गोविन्दबाबू टाटा,उद्यमी मनोज गांधी सहित अधिकारीगण एवं उद्यमी बन्धु एवं मंडी सचिव उपस्थित रहे ।
