कानपुर । सरकार के निर्देशानुस चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान निराश्रित गोवंश के शत-प्रतिशत संरक्षण किये जाने के निर्देशों के अनुपालन कराये जाने हेतु शासन द्वारा जनपद कानपुर नगर हेतु नामित नोडल अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय विशेष सचिव पशुधन अनुभाग उवप्रव शासन लखनऊ द्वारा आज जनपद कानपुर नगर का भ्रमण किया गया ।
सर्वप्रथम विकास खण्ड सरसौल के ग्राम रामपुर में संचालित वृहद गो संरक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया एवं कैटिल कैचर वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी,अपर निदेशक ग्रेड-II, पशुपालन विभाग,कानपुर मण्डल,कानपुर, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर पशुचिकित्साधिकारी सरसौल, रूमा एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
तत्पश्चात विशेष सचिव एवं मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा गौशाला जाना ग्राम का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के समय मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी नगर निगम डा० आर०के०निरंजन उपस्थित रहे । वहां से भी कैटिल कैचर वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । विशेष सचिव द्वारा जनता के सहयोग से अभियान को सफल बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
इस मौके पर वृहद गो संरक्षण केन्द्र में ग्राम प्रधान सरसौल राजकुमार सचिव पुनीत मिश्रा भानु मुकीम आदि लोग मौजूद रहे ।
