कानपुर । सरसौल विकासखंड के टौंस चौराहा स्थित ऊषा पापुलर विद्यालय में इंटरेक्ट क्लब/रोटरी क्लब कानपुर एलीट द्वारा आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीपी विद्यार्थी ने समस्त स्टाफ तथा छात्रों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में समस्त स्टाफ व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
प्रधानाचार्य वीपी विद्यार्थी ने शिक्षकों तथा छात्रों को राष्ट्रीय अखंडता एवं क्षमता को बनाएं रखने के लिए शपथ दिलाई । इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए ।
एसएस प्रजापति ने बताया कि 31 अक्टूबर को देश के महान सपूत सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाती है । भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में अनेक महान व्यक्ति हुए हैं । उनमें सवार्धिक महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक सरदार वल्लभ भाई पटेल भी एक थे । कार्यक्रम में समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा । शिक्षक कपिल कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस मौके पर एस एस प्रजापति,राजू कुशवाहा,अजय,पुष्पेन्द्र सिंह,विपिन कुमार,स्वप्निल विद्यार्थी,शिवांगी कुशवाहा, वैशाली, वैभव,सोनम,दीक्षा,सीमा समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।
