कानपुर । जनपद के नरवल स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद स्तरीय टीएलएम निर्माण एवं नवाचार कार्यक्रम महोत्सव_2023 का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया ।
जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से आए हुए विज्ञान भाषा, गणित,सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों ने टीएलएम का प्रस्तुति करण किया एवं उसका नवाचार में प्रयोग आदि का परिणाम अंकलित किया गया । यहां विषय वार मूल्यांकन निर्णायक मण्डल सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर डीबीएस कालेज के डॉ. ओपी गुप्ता व असिटेंट प्रोफेसर डॉ. गौरव सिंह एवं नरवल डायट की वरिष्ठ प्रवक्ता नुजहत आयशा द्वारा किया गया । यहां कला वर्ग में शिवराजपुर ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय धिमऊ की रूपांजली प्रथम स्थान प्राप्त रहा ।
वहीं बिल्हौर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मुहीउद्दीनपुर द्वितीय की आरती सिंह का द्वितीय स्थान रहा एवं सरसौल ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐमा की संगीता देवी का तृतीय स्थान रहा । यहां विज्ञान वर्ग से भीतरगांव ब्लाक के संविलियन विद्यालय निबिया के छत्रसाल कुशवाहा का प्रथम स्थान रहा ।
सरसौल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बाम्बी का द्वितीय स्थान रहा । चौबेपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बंसठी के राजन लाल का तृतीय स्थान रहा । इस मौके पर दीपू देवी, अनूप पटेल,दीपिका पाठक,संगीता गौतम,अजीजुर्रहमान,संतोष कुमार सरोज एवं आरएस चौहान मौजूद रहे ।
