बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक महिला ने पड़ोस के ही एक युवक पर अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने व छेड़छाड़ से परेशान होकर थाने में शिकायती पत्र देकर अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज कराया है ।
पीड़ित विधवा महिला फरजाना परवीन ने गांव के ही एक नशेबाज युवक अकील पुत्र शक़ील के खिलाफ दी गयी तहरीर में बतायाकि मेरी बेटी कानपुर के महाराजपुर में एक विद्यालय की छात्रा है । जहाँ स्कूल जाते समय अक्सर अकील शराब पीकर मेरी बेटी से छेड़छाड़ करता है और अश्लील हरक़त करता रहता है । जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां भी देता है । आरोपी अकील पिछले दो सप्ताह पूर्व छेड़छाड़ के विरोध में नशे की हालत में मेरे भतीजे अमज़द खान को लाठी डंडे से मारने दौड़ा था, गाँव के लोगों द्वारा बीच बचाव करने पर वह पीछे हट गया था ।
कार्यवाहक थाना अध्यक्ष प्रभुनाथ ने बताया कि जाकर कार्रवाई की जाएगी ।
