फतेहपुर : जिला अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने एक प्रतिनिधि मंडल गठित कर जिला अस्पताल में छेड़खानी का शिकार हुई किशोरी से मुलाकात कर वस्तु स्थिति की जानकारी की बात कही थी ।

इसी क्रम में आज कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल अस्पताल पहुच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की किशोरी ने बताया वह समझ नही पाई की उसके साथ इलाज के नाम पर कुकृत्य किया जा रहा है ।
पीड़िता की माँ ने बताया कि अब अस्पताल के स्टाफ के द्वारा उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है कि दो लाख रुपये लेकर समझौता कर लो वरना आप लोग कुछ कर नही पाओगे क्योकि हम लोगों के साथ बड़े बड़े लोग है ।
प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन निषाद, सूर्यबली निषाद,मिस्बाहुल हक,वीरेंद्र गुप्ता,अशोक दुबे,इशरत खान ने पीड़ित परिवार को यह भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी आपको किसी से डरने की जरूरत नही है ।
हम लोग आपके साथ न्याय की लड़ाई लड़ने का काम करेंगें । क्योकि बेटियों की लड़ाई हमारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी ही लड़ रही है ।
