फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली ,उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं रणंजय कुमार वर्मा न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में 9 दिसम्बर 2023 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय फतेहपुर,वाह्य न्यायालय,खागा व ग्राम न्यायालय बिन्दकी फतेहपुर एवं समस्त तहसीलो में किया जा रहा है ।
उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसम्बर 2023 में पारिवारिक वाद, सिविल प्रकृति के वाद, अपराधिक शमनीय वाद,138 एन०आई० एक्ट वाद, न्यायालयो में लम्बित पुराने वाद, ई-चालान,मोटर दुर्धटना वाद,उत्तराधिकार सम्बन्धी वाद तथा अन्य वाद एवं प्री- लिटिगेशन स्तर के वैवाहिक वादो को सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारित किया जायेगा ।
प्री-लिटिगेशन स्तर के मामले,जलकर,विद्युत कर,आय,जाति, निवास,राजस्व वाद,बैंक वसूली वाद,दूर संचार वाद,श्रम वाद सहित वाद जो न्यायालय के समक्ष नही आये है । उन्हे भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किया जायेगा ।
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत 09 दिसम्बर 2023 के सफल आयोजन हेतु पांच प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन जनपद न्यायाधीश के मीटिंग कक्ष में किया जायेगा ।
इसी के साथ जनपद के सभी जन सामान्य एवं वादकारीगण, अधिवक्तागण से अपील किया जाता है कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत 09 दिसम्बर 2023 को उपस्थित होकर अपने वादो को नियत कराकर सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारित कराये एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये । इसके साथ ही पराविधिक स्वयं सेवकांे के द्वारा जिले के समस्त तहसीलो में एवं गांव-गांव पम्पलेट्स के माध्यम से आम जन मानस को राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ।
