फतेहपुर । प्रस्तावित लाईटक वेजिटेबल सीडलिंग इकाई के निर्माण हेतु आपूर्ति सामग्री का उपनिदेशक उद्यान ने स्थलीय निरीक्षण किया ।
यह जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उप निदेशक उद्यान प्रयागराज मण्डल प्रयागराज द्वारा जनपद फतेहपुर के भ्रमण कार्यक्रम अन्तर्गत रा०औ०प्र०/ पौधशाला रमवा मंथुवा का स्थलीय निरीक्षण कर पौधशाला पर मनरेगा एवं उद्यान विभाग के कन्वर्जेन्स से जनपद फतेहपुर में प्रस्तावित लाईटक वेजिटेबिल सीडलिंग इकाई (सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स फॉर वेजिटेबिल) के निर्माण हेतु आपूर्ति सामग्री का सत्यापन किया गया ।
महोदय द्वारा जनपद फतेहपुर के मे० साधु कोल्ड स्टोरेज राधानगर फतेहपुर का भी स्थलीय निरीक्षण कर शीत गृह में मण्डारित आलू के सापेक्ष निकासी की समीक्षा करते हुए शीत गृहस्वामी को निर्धारित समयावधि में शीतगृह से आलू निकासी कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये । माइकोइरीगेशन पर ड्रॉपमोर कॉप योजनान्तर्गत ग्राम उमरापुर वि०स० तेलियानी फतेहपुर के कृषक प्रक्षेत्र में स्थापित मिनी स्प्रिंकलर संचाई संयंत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी,वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक, विजय चौरसिया,सुनील कुमार,सहायक उद्यान निरीक्षक,धर्मेन्द्र सिंह,सहायक उद्यान निरीक्षक, माइकोइरीगेशन पर ड्रॉप मोर कॉप योजनान्तर्गत जनपद हेतु नामित फर्म के प्रतिनिधि तथा कृषक अतुल कुमार,शिव भूषण सिंह,चन्द्र भूषण,रमेश कुमार श्रीमती गया श्री उपस्थित रहे ।
