फतेहपुर । उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील खागा सभागार में समस्त राजनैतिक दलों के साथ अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी ।
आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त फार्म-6, फार्म-7,फार्म-8 के डिजिटल होने के उपरान्त प्रारूप 9,10, 11 की सूची समस्त राजनैतिक दलों को एक-एक प्रति दी गई और यह भी अवगत करा गया है कि यदि किसी को कोई अपत्ति हो तो एक सप्ताह के अन्दर उप जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सूचित करें ।
