फतेहपुर : खेत में दवा डालने गया युवक टूटे तार के करंट के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । युवक की मौत होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के मन्नू का पुरवा गांव में राजेंद्र कुशवाहा उम्र 22 वर्ष पुत्र रामखेलावन कुशवाहा खेतों में दवा छिड़कने गया था । तभी खेत के समीप ही एलटी लाइन के टूटे तार के करंट के चपेट में आ गया । जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । युवक की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे ।
सूचना मिलने पर कोतवाली बिंदकी के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह तथा सब इंस्पेक्टर विपिन सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । युवक की मौत के बाद जहां एक और परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे वही पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया । सभी लोग इस दुर्घटना पर दुख जता रहे थे । सभी लोग युवक की हुई मौत पर दुखी नजर आ रहे थे । मृतक युवक की अभी शादी नहीं हुई थी । गांव का प्रत्येक व्यक्ति इस दुखद घटना से बेहद दुखी नजर आ रहा था ।
वहीं इस मामले में कोतवाली बिंदकी के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि करंट से चिपक कर युवक राजेंद्र कुशवाहा की मौत की खबर दी गई थी । जिस पर वह मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पूरे मामले की छानबीन की जा रही है ।
