फतेहपुर : मुख्य कार्यक्रम 09 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे शहीद स्मारक बावन इमली मेंआजादी की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जनपद में 09 अगस्त से 16 अगस्त तक “आजादी का अमृत महोत्सव” समारोह का भव्य आयोजन जनपद के समस्त शहीद स्थलों में आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में बैठक आहूत की गयी ।

जिसमे 09-16 अगस्त तक विशेष अभियान के रूप में एवं तत्पश्चात 15 अगस्त 2023 तक सतत रुप से जनसामान्य विशेषकर युवाओं,महिलाओं,किसानों एवं दिव्यंगजनो की विशिष्ट सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रभात फेरी,तिरंगा यात्रा सहित वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।
कार्यक्रम में मेरा मान मेरा राष्ट्रगान के तहत समस्त जनपद -वासियों को राष्ट्रगान का गायन करते हुए अधिकाधिक वीडियो भारत सरकार के www.rashtragaan.in पर अपलोड किया जाए ।
मेरा गांव मेरी धरोहर के तहत ग्राम्य विकास विभाग,पंचायती राज एवं शिक्षा विभाग द्वारा गजेटियर तैयार किया जाए ।
बुजुर्गों की बात देश के साथ के तहत युवाओ,बच्चों को वरिष्ठ नागरिकों (75 व अधिक आयु) से संवाद को रिकार्ड करने हेतु प्रेरित करना एवं वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवो एवं विचारों को रिकॉर्ड करना जिससे युवा प्रेरित हो सके । स्मरणोत्सव के तहत ग्राम पंचायत/नगर पालिका/जिला स्तर पर स्वतंत्रता के आंदोलन के स्थानीय नायकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन करते हुए,का सम्मान किया जाए ।
हमारा तिरंगा हमारा स्वाभिमान एक भारत श्रेष्ठ भारत रोड मयूजियम,डिजिटल थियेटर ।
इसके अलावा निबंध प्रतियोगित,काव्य पाठ,कहानी लेखन, राज्य गीत आदि का आयोजन किया जाना है,के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमृत महोत्सव में आयोजन के जो कार्य सौंपे गए है। उन्हें तत्यपरता से सम्पन्न कराये । उन्होंने कहा कि 09 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे स्थल काकोरी लखनऊ से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा वेबकास्ट के माध्यम से प्रसारण कराया जाएगा । जिसका प्रसारण शहीद स्थलों में एलईडी टीवी के माध्यम से कराना सुनिश्चित करे । जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद स्मारक के आसपास की बेहतर साफ-सफाई,स्वच्छ पीने योग्य पानी,टेन्ट,लाईट,माला फूल,बैंड बाजा एवं बेहतर सजावट आदि की व्यवस्था के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक,वित्त/राजस्व, बीएसए,डीआईओएस,डीसी मनरेगा,खंण्ड विकास अधिकारी सहित समस्त ईओ उपस्थित रहे ।
