संवाददाता : अमित कुमार ‘देव’
फतेहपुर/बिन्दकी (बोलती खबरें)
: आज बिन्दकी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान होना था । सारी तैयारियां जोरों शोरों से हो गयी थी । दोपहर 11:30 बजे से ललौली चौराहा स्थित बने कार्यालय में कांग्रेसियों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी । लेकिन आज कांग्रेसियो के भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान में अचंभित कर देने वाली एक घटना देखने को मिली । जोकि आश्चर्यचकित करने वाली थी ।अब बताते हैं कि व्यवस्था ऐसी थी कि कांग्रेस पार्टी कार्यालय में और कार्यालय के बाहर कांग्रेस का एक जत्था अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठे थे । सब कुछ शायद बेहतर तरीके से चल रहा था । लेकिन बाद में मालूम हुआ कि ये दोनों कांग्रेसी हैं दो गुटों के साथ रैली होनी थी और दोनों गुट कांग्रेस के थे । दोनों बिन्दकी विधानसभा के भावी उम्मीदवार भी हैं । एक तरफ अभिमन्यु सिंह तो दूसरा राजेश तिवारी दोनों अपने कार्यकर्ताओं के साथ आमने-सामने बैठे जिला अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय के आने का इंतजार कर रहे थे । कुछ समय बीतते ही जिला अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय बिंदकी पहुंचे और दोनों गुटों के कार्यकर्ता कार्यालय से रैली की तैयारी के लिए खड़े हो गए और रैली धीरे-धीरे खिसकती है । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने पहुंचते ही बैनर को लेकर हाथापाई हुई लेकिन जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय बड़ी ही सूझबूझ के साथ मामले को शान्त कराया और आगे बढे,आगे बढ़ते ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने पहुंचते ही पुनः हाथापाई शुरू हो गयी जहां राइफलें निकल आई और एक गुट के भावी प्रत्याशी व उसके समर्थक दूसरे गुट के भावी प्रत्याशी व उसके समर्थकों को गाली गलौज करते नजर आए गनीमत रही राइफलों की छीना झपटी में राइफल का ट्रिगर नहीं दबा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था जैसे तैसे माहौल को शान्त कराया गया तो आगे बढ़ते ही फिर से तनातनी का माहौल हो गया रैली के पूरे रास्ते में द्वन्द होता हुआ गांधी चौराहा पहुंचा जहां पर गांधी जी की प्रतिमा पर सबसे पहले माल्यार्पण किये जाने को लेकर दौड़ शुरू गयी जहां माल्यर्पण की जल्दबाजी व प्रतिद्वंदी को नीचा दिखाने की होड़ एक भावी प्रत्याशी व उनके समर्थक जूते पहनकर गांधी जी की प्रतिमा पर चढ़कर माल्यार्पण करने लगे तो वहीं दूसरा गुट महापुरुष की प्रतिमा का सम्मान करते हुए जूते उतारकर चढ़ा और माल्यार्पण कर नीचे उतर आए जिसके बाद दोनों गुटों के समर्थकों ने जोर जोर से नारेबाजी करते हुए अपने अपने कार्यलयों की ओर प्रस्थान कर गए ।
इस मौके पर भावी प्रत्याशी विधानसभा बिन्दकी अभिमन्यु सिंह,प्रदेश प्रभारी सदाशिव,जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, सभासद शोएफ रहमान कुरैशी, बाबर खान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,विवेक मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी,विनोद द्विवेदी,अर्शलान खान,मोहम्मद अली,सगीर शाह,विवेक मिश्रा, अन्नू बेग,पंकज गौतम,अज्जन शाह, हसनैन,दलजीत सिंह जरौली प्रधान,पप्पू सिंह,रावेन्द्र सिंह,मोहम्मद आलम ।
भावी प्रत्याशी बिन्दकी विधानसभा राजेश तिवारी,अंशु शुक्ला, रानू तिवारी,गगन सिंह आदि सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
