बकेवर/फतेहपुर । रामकिशोर वर्मा श्यामदेवी स्मारक सेवा संस्थान के तत्वाधान में चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बकेवर के छात्र -छात्राओं ने सुबह करीब 9 बजे अपने शिक्षकों के साथ गाय TVत्रीपुरम जगदीशपुर बकेवर स्थित पर्यावरण केंद्र का भ्रमण कर जानी प्रकृति से जुड़ी बारीकियां ।

केंद्र के व्यवस्थापक रोहित उमराव नें सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण के साथ-साथ कृषि,बागवानी,औषधि, जल संरक्षण व उनके पाठ्यक्रम में शामिल फाइबर एन्ड फेब्रिक- जूट प्लांट (सनई व ढेंचा),कॉटन (रुई),नारियल (क्वायर) के पौधों व उनसे जूट बनाने के तरीकों को दिखाया ।
स्टूडेंट्स ने निर्गुन्डी, अश्वगंधा, लेमनग्रास, संखपुष्पी, दमबेल, पीलाबसा, विधारा, ब्राम्ही बूटी, सुदर्शन, हड़जोड़, पहाड़ों के बर्फीले इलाके से लाकर तैयार किया गया ।
गुलाबी काठा,आंवला,जामुन,बहेड़ा,बेल,कपूर, सिंदूर, चंदन लाल व सफेद,ख़िरनी,कैथा,चीकू,शरीफा, इलायची,सहजन, आम,एप्पल, अप्पाल बेर,सेवी अमरूद,चीनी अमरूद, संतरा , मुसम्मी,महोगिनी, कृष्णकमल, अनार आदि प्रजातियों के पौधों को करीब से देखा ।

बच्चों ने पर्यावरण को बचाने की शपथ ली । कहा जलश्रोत व जलाशयों के किनारे नहीं डालेंगे कूड़ा-कचरा ।
इस दौरान प्रधानाचार्य ललिता मिश्रा, शिक्षक सुमित पांडे व ऋषभ पाल के साथ ही अनुभव उमराव,असद,श्रद्धा,आराध्या उमराव,मनीषा, पीयूष, प्रिंस, रोशन आदि स्टूडेंट्स ने विजिट के बाद प्रसन्नता जाहिर की ।
