फतेहपुर । “आठवें आयुर्वेद दिवस” के परिपेक्ष्य में “हर दिन हर किसी के लिये आयुर्वेद” के अंतर्गत “छात्रों के लिये आयुर्वेद”विषय पर आज अढ़ौली इंटर कालेज में एक कार्यक्रम का आयोजन डॉ0 नवीन सोनी, प्रभारी चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय-अढ़ौली फतेहपुर के द्वारा किया गया जिसमें लगभग 1000 छात्र-छत्राओ की उपस्थिति रही ।
इस मौके पर छात्र छात्राओं को आयुर्वेद से असाध्य रोगों को बिना साइड इफैक्ट के जड़ से खत्म किया जा सकता है ।इसके साथ आयुर्वेदिक उपचार से इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाया जा सकता है । जिससे लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो ।
प्रधानाचार्य डॉ० बृजेश सिंह ने वर्तमान में चल रही संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए ।
इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ० बृजेश सिंह, हरिवंश सिंह, अनुपम सिंह,सत्येन्द्र सिंह व संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
