बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे पर पाही मोड के समीप मुखबिर की सूचना के आधार पर बकेवर पुलिस द्वारा दो कंटेनर पकड़े गये । दोनों कंटेनरों में कुल मिला कर 85 जानवर ठूसे गये थे । जिसमें 62 भैस व 23 पड़ा थे । मौके पर मिले आठ लोगों के पर मुकदमा दर्ज किया गया है ।
बकेवर थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बतायाकि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जहानाबाद की ओर से दो कन्टेनर जानवर से भरे जो बकेवर की ओर निकले हैं । जिस आधार पर बकेवर सीमा पर एक ढ़ाबे के समीप पुलिस द्वारा दोनों कंटेनरों को रुकवाया गया । जिसमें मौके पर से दोनों कंटेनरों के ड्राइवर सहित कुल आठ लोग जिनमें मोहम्मद इमरान अहमद पुत्र अबरार अहमद निवासी मोतीपुर फफूंद औरौया उत्तर प्रदेश, उबैश कुरैशी पुत्र मकसूद निवासी राहतगढ़ सागर मध्य प्रदेश, अबू अमीर कुरैशी पुत्र भरे मियां निवासी राहतगढ़ सागर मध्य प्रदेश,साकिर खान मोहम्मद शफी कोरवाई विदिशा मध्य प्रदेश, शहजाद पुत्र शेर खान निवासी दमोह मध्य प्रदेश, सलीम पुत्र रईस दमोह मध्य प्रदेश,मोहम्मद जफर पुत्र स्माइल दमोह मध्य प्रदेश,रफीक पुत्र मोहम्मद निवासी दमोह मध्य प्रदेश को मौके पर से गिरफ्तार किया गया । जानवरों को गांव वालों सुपुर्दगी में दे दिया गया है ।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है ।
