बिन्दकी/फतेहपुर । विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा मनाए जा रहे विधिक सेवा दिवस के मौके पर आज बिन्दकी तहसील में पं. सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज व दयानंद इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया ।

पं. सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने जागरूकता प्रभात फेरी बिन्दकी नगर की विभिन्न स्थानों से निकालते हुए तहसील परिसर में आई जहां मौजूद तहसीलदार अचलेश सिंह, विधिक सेवा प्राधिकरण के वायलेंटियर सहित राजस्व विभाग ने हौसला अफजाई किया । जागरूकता रैली में छात्राएं मतदान करने सम्बन्धित नारे लगा रही थी ।
