फतेहपुर । आज सराय खरगू ग्राम पंचायत के अल्लीपुर गांव में वी.एच.एन.डी मेला का आयोजन किया गया आशा आंगनवाड़ी और एएनएम के नेतृत्व में किया गया ।

वी.एच.एन.डी मेला का उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ के प्रति जागरूकता लाना है । इस मेले में वी.एच.एन.डी में मनाए जाने वाले सभी दिवस का स्टाल लगाया गया । साथ ही वी. एच.एन.सी कमिटी के कार्यों के बारे में समुदाय को अवगत कराया गया इसके साथ साथ रोगी अधिकार अथवा नज़दीकी क्रमवार स्वास्थ सेवा केंद्रों के विषय में जागरूकता प्रदान की गई । मेले में मातृ समूह की महिलाओं अथवा किशोरियों को खास तौर पर आमंत्रित किया गया । जिसका गठन आर्थिक अनुसंधान केंद्र द्वारा किया गया है ।
इन महिलाओं को वी.एच.एन.डी सेवाए,स्तनपान और आरसी एच,महावारी स्वच्छता पर बैठक करके सभी जानकारियां प्रदान की गई है । जिससे यह अपने गांव की बाकी महिलाओं और किशोरियों को जागरूक कर सके, विद्यालयों से बच्चियों का जुडाव बना रहे अथवा आशा एवं आंगनवाड़ी की सहायता कर सकें । वी. एच. एन. डी मेले का का शुभारंभ सीडीपीओ कन्हैया लाल संजय सिंह चौहान एवं चंद्रशेखर अग्रवाल द्वारा दो बच्चों को अन्य प्रशन मानसी और सोनाली द्वारा एक-एक महिलाओं की गोद भराई किया गया ।
सीडीपीओ कन्हैया लाल ने बताया की “हमारी आंगनवाड़ी आशा एवं एनम बहनों के द्वारा दिए जाने वाली सेवाएं गांव में जाकर दी जा रही है । यह सेवाएं समुदाय के लिए है । जिसमे आपके सहयोग की आवश्यकता है । वीएचएनडी के दिन अवश्य प्रतिभाग करे अथवा इसका पूर्ण लाभ ले । साथ ही उन्होंने माता एवं बच्चों के कई सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला ।”साथ चंद्र शेखर ने 1000 दिन के महत्व की जानकारी दी उपस्थित लाभार्थियों को अदिति ऐप फोन कॉल के बारे में बताया ।
अनुसंधान केंद्र द्वारा VHND का महत्व एवं इसकी जरूरतों को समुदाय के बीच प्रस्तुत किया गया । जिसमे अन्यप्राश एवम गोद भराई समारोह कराया गया अथवा पोषण विस्तार से चर्चा के गई । वीएचएन डी सिर्फ टीकाकरण तक ही सीमित नही इसमें कई समारोह का आयोजन किया जाता है । जिससे समुदाय मे जागरूक और स्वस्थ रह सके ।
वी.एच.एन.डी मेले में सात आशा,सुनीता आंगनवाड़ी, गीता सचान एएनएम,रीना,सीडीपीओ कन्हैया लाल,चंद्रशेखर अग्रवाल अलाइव थ्रव्वे अथवा चाइल्ड हेल्प लाइन के अध्यक्ष अजय सिंह चौहान और स्वास्थ्य सरकारी कर्मचारी मानसी सिंह ग्राम प्रधान फरीद कुरेशी जी,आर्थिक अनुसंधान केंद्र के कम्युनिटी मोबिलाइजर अल्तशा,प्रिया,अनीता,ज्योति,दीपक,संग उनकी जिला कार्यक्रम अधिकारी सोनाली केशरी उपस्थित रही ।
