वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र त्रिपाठी की खास रिपोर्ट
फतेहपुर । यूपी के फतेहपुर जिले में नहर पुल के पास झाडियों में 30 वर्षीय महिला का सिर व हाथ कटा शव बरामद हुआ है । शुक्रवार सुबह किसान खेत गए थे । शव देख सहम गए । उन्होंने इलाकाई पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी । वहीं खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है ।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोरसम नहर पुल के पास पटरी की झाड़ियों में एक महिला का सिर व दोनों हाथ कटा शव बरामद हुआ है ।
घटनास्थल पर दो बोरी में हाइब्रिड गोल बैंगन भी पड़ा मिला है । करीब तीस वर्षीय महिला मैक्सी,ब्लाउज पहने हुए है । पुलिस महिला का पता लगाने के लिए थाने की क्राइम ब्रांच को लगाया गया है ।
कानपुर में होती बैगन की खेती
महिला के शव के पास दो बोरी मिले बैगन को पुलिस ने घटना के खुलासे की कड़ी में जोड़ा है । ऐसे बैंगनों की खेती कानपुर के महाराजपुर में होती है । ऐसे में पुलिस वहां भी जानकारी जुटा रही है ।
खुलासे के लिए चार टीमें गठित
पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई । जल्द खुलासा कर दिया जायेगा ।
मौके पर एसपी,एएसपी डीएसपी बिन्दकी सुनील कुमार दुबे, थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह पहुंचे ।
