बकेवर/फतेहपुर । बकेवर स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को जिले की 197 वी वर्षगांठ मनाई गई । गंगा यमुना तहजीब के प्रतीक, ऐतिहासिक, पौराणिक,सांस्कृतिक धार्मिक पुरातत्व धरोहरों को समेटे शौर्य गाथाओं से भरे गौरव मयी इतिहास का गवाह जिला फतेहपुर आज से 197 वर्ष का हो गया ।
इसके उपलक्ष्य पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ललिता मिश्रा ने बच्चो को बताया कि जनपद फतेहपुर के इतिहास के बारे में जानकारी प्रदान की और इतिहासिक नगरी खजुहा के बारे कुछ तथ्य भी बताए । राष्ट्रगान के पश्चात विद्यालय परिसर भारत माता की जय,वंदे मातरम्,हैप्पी बर्थडे फतेहपुर के नारे से गूंजता रहा ।
इस मौक़े पर प्रमुख रूप से प्रधानाचार्या ललिता मिश्रा कोऑर्डिनेटर मयंक सिंह,सुचि गुप्ता, अर्चना गुप्ता शिक्षकगण रूही खान,संदीप,राधा शुक्ला,रामशरण, मो. फारूक अंसारी ,ऋषभ पाल,मोहम्मद उमर,सुमित पांडे,आदिल,दिव्या पाल, सरिता पाल,बलविंदर,संगीता दुबे,सपना पॉल,आयशा फातिमा ,अंकिता पांडेय शैलू गौड़,मोहम्मद अहमद,प्रियंका सैनी,वंदना तिवारी, रोशनी पांडेय, आकांक्षा द्विवेदी विद्यालय के ट्रांसपोर्ट प्रभारी आमिर के अलावा समस्त कर्मचारी भी विद्यालय परिसर में उपस्थित रहे ।
