एजेंसी, कर्नाटक । आज जहां पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है,इसी बीच कर्नाटक से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है ।
दरअसल, कर्नाटक के तृप्ति नगर में तीन बच्चों और मां समेत एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद हुए । हालांकि, मामले की जांच की जा रही है ।
शव मिलने से मचा हड़कंप
मालपे पीएस सीमा के तहत उडुपी में नेजर के तृप्ति नगर में एक मां और तीन बच्चों सहित एक परिवार के चार सदस्यों के शव उनके घर में पाए गए । इन शवों को देखकर आसपास मेंड हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी ।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है । मृतकों की पहचान हसीना (48),अफनान (23), अयनाज (21) और असीम (14) के रूप में हुई है । फिलहाल, आगे की जांच चल रही है ।
