बिन्दकी/फतेहपुर । ठठराही बिन्दकी स्थित एक नलकूप से अज्ञात चोर स्टार्टर आदि चोरी कर ले गए ।
थाना कोतवाली बिन्दकी को दी गई तहरीर में नलकूप मालिक नरेन्द्र प्रसाद मिश्र एडवोकेट निवास हजरतपुर ठठराही बिन्दकी ने बताया है कि आज रात ठठराही स्थित उनके नलकूप से अज्ञात चोर स्टार्टर सहित सभी सामान चोरी कर ले गए हैं ।
थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है । चोरों की खोजबीन की जा रही है ।
