फतेहपुर : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र संख्या 1306/एसएलएस-23/2017 (कैलेंडर वर्ष 2021-22) 17 जून 2021 के अनुपालन के क्रम में आज 13 अगस्त,2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के तत्वाधान में माननीय श्री अशोक कुमार सिंह तृतीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के दिशा निर्देशन में जिला कारागार फतेहपुर में निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर में कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया गया है ।
उपरोक्त जागरूकता शिविर में जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान,जेलर संजय चन्द्र,अंजनी कुमार डिप्टी जेलर,पैरालीगल वालिटियर्स वारिद मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार में महिला बंदियों की समस्याएं सुनी उपस्थित महिला बंदियों से कहा गया यदि उनके पास निशुल्क अधिवक्ता नहीं है तो प्रार्थना पत्र जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित कर आ सकते हैं ।
जेल अधीक्षक को निर्देशित किया जाता है कि ऐसे सभी प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्रेषित करें ।
जेल में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बंदियों के मध्य 15 अगस्त 2021 की तैयारी करते हुए,गायन प्रतियोगिता, साइकिलिंग का अभ्यास करते हुए पाया गया ।
करोना महामारी एवं बचाव के प्रति जागरूकता जागरुक करते करते हुए महिला बंदियों को पाया गया हो गया सो जाओ चाय पाया गया ।
जेल में आज 13 अगस्त 2021 को सिद्धदोष पुरुष बंदी 317 एवं महिला बंदी 11 एवं उनके साथ रहे कुल 11 बच्चे पाये गई एवं विचाराधीन कुल बंदी 1252 निरुद्ध पाए गए । बंदियों को आज प्रातः काल भोजन में रोटी चावल सब्जी आलू बैंगन एवं दाल अरहर की मिलना बताया गया ।
जेल अधीक्षक द्वारा यह अवगत कराया गया कि जिन बंदियों को सजा हो गई है । उनकी निर्णय की प्रति एवं बंदियों का वर्गीकरण संबंधित न्यायालय से प्राप्त नहीं हो पाता है । इस संबंध में जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह इस संबंध में पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करें ।
यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने दी ।
