फतेहपुर : जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेशानुशार वित्तीय वर्ष /शैक्षिक सत्र 2021- 22 में समस्त वर्गों की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना योजना से संबंधित संशोधित सारणी निर्गत की गई है ।
ऐसे संस्थाएं जिनको संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा मान्यता प्रदान की जा चुकी है और उनका नाम अभी तक छात्रवृत्ति पोर्टल Scholarship.up.gov.in पर दर्ज नहीं है । वे संस्थाएं उक्त पोर्टल पर 15 जुलाई से 18 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकती हैं । ऑनलाइन आवेदन करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर से हार्ड कॉपी एवं ऑनलाइन अग्रसारित कराकर कर जिला समाज कल्याण अधिकारी पासवर्ड प्राप्त कर सकती है ।
उन्होंने कहा कि पोर्टल के मास्टर डाटा में सम्मिलित नवीन एवं पुरानी संस्थाओं को 15 जुलाई से 18 अगस्त 2021 तक मास्टर डाटा की समस्त सूचनाएं पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क पाठ्यक्रम व पूर्णांक एफिलिएटिंग एजेंसी/विश्वविद्यालय आदि का विवरण अपडेट कराकर डिजिटल साइन से लॉक किया जाना है ।
कक्षा 11 व 12 एवं उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों द्वारा 20 जुलाई से 21 अक्टूबर 2021 तक ऑन लाइन आवेदन किया जा सकता है । छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को पोर्टल पर Nic द्वारा तीन कार्य दिवसों में प्रदर्शित किया जाएगा तथा छात्र द्वारा फाइनल प्रिंट आउट निकालने से पूर्व करेक्शन किया जा सकता है। छात्र -छात्रा द्वारा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी समस्त वांछित संलग्नको सहित संस्था में 22 जुलाई से 25 अक्टूबर 2021 तक जमा किए जा सकते हैं ।
संबंधित संस्था द्वारा छात्रों के आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी को ऑनलाइन 22 जुलाई से 28 अक्टूबर 2021 प्राप्त कर मिलान कर अग्रसारित किया जाएगा,छात्र द्वारा वार्षिक परीक्षा फल/दोनों सेमेस्टर का परीक्षा फल ना निकलने की दशा में Result Not Yet Declared ऑप्शन चुनते हुए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है ।
