फतेहपुर । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी महोदया श्रीमती सी. इंदुमती की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा समूहों में महिलाओ को जोड़ कर समूह से परिवारों को संतृप्त किया जाय जिससे महिलाए आत्मनिर्भर बन सके । समूह गठन की लोको फीडिंग के कार्य में तेजी लाए और शत प्रतिशत फीड कराना सुनिश्चित करे ।जिससे कि सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी या लाभ समूहों को मिल सके । उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एक महिला एफपीओ का गठन कर समूह की महिलाओ की आमदनी बढ़ाई जाय ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल,परियोजना निदेशक डीआरडीए शेषमणि सिंह, डीसी एनआरएलएम लाल जी यादव, डीसी मनरेगा अशोक कुमार गुप्ता, सहित जिला समन्वयक डीसीएनआरएलएम व ब्लॉक समन्वयक,सम्बधितगण उपस्थित रहे ।
