फतेहपुर : आयुष्मान पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने हेतु जनसेवा केन्द्र संचालकों के साथ बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान पखवाड़ा 26 जुलाई से 09 अगस्त 2021 तक मनाया जाना था,जिसे बढ़ाकर 31 अगस्त 2021 तक यह पखवाड़ा मनाया जाएगा । जिसके तहत आप लोग टीम भावना के साथ नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ तालमेल बैठकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाये जाए ।
उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन बनाये गए गोल्डेन कार्ड की प्रभारी चिकित्साधिकारियों,जन सुविधा केन्द्रों की रिपोर्ट दे ।
ब्लाक विजयीपुर,धाता,बहुआ गोल्डेन कार्ड की प्रगति खराब पाए जाने पर नोटिस जारी करने के साथ ही अलग के बैठक में बुलाया जाए ।
उन्होंने कहा कि गोल्डेन कार्ड से 1456 बीमारियों का ईलाज चिन्हित अस्पतालों में निःशुल्क किया जाता है । जन सुविधा केन्द्रों में ईलाज करने वाले अस्पताल का नाम और बीमारियों के नाम जन सुविधा केन्द्रों में बैनर बनवाकर चस्पा किया जाए । यदि कोई समस्या हो तो जिला शिकायत प्रबंधक अतुल पांडेय के मोबाइल नंबर 9151579813 में संपर्क कर सकते है ।
उन्होंने कहा कि जिन ब्लाको की कार्ड बनने की प्रक्रिया धीमी है टीम बनाकर आशा,ग्राम प्रधान,ऐनम से समन्वय बनाकर प्रगति लायी जाए ताकि प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जा सके ।
बैठक में ब्लॉक के जन सुविधा केन्द्र संचालकों द्वारा गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रगति ठीक पाए जाने पर ब्लॉक खजुहा के ब्रजेन्द्र कुमार-750,रवि जायसवाल मालवा-680,रविकिशोर तिवारी देवमयी-645,राजेश कुमार हथगाम-610 एवं तेलियानी के हरिओम-602 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राजेन्द्र सिंह, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ0 संजय,जिला प्रबंधक सी.एस.सी.ई-गवर्नेंस सर्विसेज शरद श्रीवास्तव व रवि केशव प्रताप सिंह सहित सी.एस.सी.संचालक उपस्थित रहे ।
