बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खण्ड के गांव सरांय महमूद पुर की प्रधान मीना चक्रवर्ती के पति व प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार ने मानवता की मिशाल पेश की है ।
जिन्होंने गाँव के ही अब्दुल रहीम की बेटी की शादी के लिये खाद्य सामग्री देकर गरीब की मदद की । अब्दुल रहीम ने बताया कि प्रधान पति अजय कुमार असहाय व गरीबों की बेटियों की शादी में अक्सर अनुदान व खाद्य सामग्री देकर मदद करते रहते है और जो गरीबों का सहारा बनते है । आज भी कुछ लोग ऐसे हैं । जो गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा की मदद करते हैं । वहीं अब्दुल रहीम ने समाजसेवी अजय कुमार का शुक्रिया अदा किया ।
