कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली बीएससी की छात्रा के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में एक युवक के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी । महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के भाई ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहन 18 वर्षीय एक डिग्री कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है । सरसौल के नगरा गांव निवासी शैलेन्द्र (32) वर्षीय एक वर्ष से उसकी बहन पर बुरी नियति रखता है । स्कूल आते जाते रास्ते में उल्टे सीधे कमेंट करता है तथा दोस्ती करने का दबाव भी बनाता है । जब पीड़िता के परिजन शिकायत करने आरोपित के घर गए तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट की ।
16 नवंबर को छात्रा अपने घर जा रही थी तभी आरोपित ने रास्ते में रोककर बुरी नियति से पकड़ लिया पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने मारपीट करने लगा । उसी दौरान राहगीर आने पर आरोपित छात्रा कक छोड़कर भाग निकला । पीड़िता घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई । पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
