कानपुर । जमीन की पैमाइश करने गए राजस्व निरीक्षक से एक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए जमकर अभद्रता की । जिसका वीडियो इंटरनेट में जमकर वायरल हो रहा है ।
नरवल तहसील अंतर्गत राजस्व निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि वे ग्राम घुरवाखेड़ा में न्यायालय के आदेश पर एक जमीन की पैमाइश के लिए गए थे । जमीन के बगल में सरकारी चकरोड नापने के दौरान उसके बगल के खेत के मालिक ने पैमाइश करने का काम रोककर गाली गलौज करना शुरू कर दिया । विरोध करने पर आरोपित अभद्रता करने लगा साथ ही जिलाधिकारी से सस्पेंड करा देने की धमकी देने लगा । वहां पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर वायरल कर दिया । इस मामले में राजस्व निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की पूरी जानकारी उपजिलाधिकारी नरवल को दे दी है ।
महेश वर्मा ने बताया कि जमीन की पैमाइश के लिए चाटबंदी दाखिल की गई थी । जिसकी पैमाइश करने राजस्व निरीक्षक विजय कुमार पहुंचे ही थे कि वहां पर मौजूद प्रदीप तिवारी ने आकर जम कर गाली गलौज करते हुए अभद्रता करते हुए पैमाइश नहीं होने दिया ।
वहीं इस सम्बंध में जब नरवल उपजिलाधिकारी ऋषभ वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनको मामले की जानकारी नहीं दी गई है । जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
