फतेहपुर । राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र/ पौधशाला रमुवा पंथुवा, वि० ख० हस्वा में महात्मा गांधी रोजगार गारण्टी योजना (मनरेगा) एवं उद्यान विभाग के कन्वर्जेन्स के अन्तर्गत स्वीकृत हाईटेक वेजीटेबल सीडलिंग प्रोडक्शन इकाई (मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स फॉर वेजीटेबल) का शिलन्यास/ भूमिपूजन मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति ,उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजानिक वितरण एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भारत सरकार के कर कमलो से द्वारा किया गया ।
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में जानकारी दी गयी कि उक्त हाईटेक नर्सरी से प्रतिवर्ष कुल 15.00 लाख विभिन्न प्रजातियों की उच्च गुणवत्त युक्त रोग रहित सब्जी पौध(टमाटर ,बैगन,मिर्च,पत्तागोभी,फूलगोभी,ब्रोकली,खीरा, कद्दू, करेला, तरबूज आदि) तैयार की जायेगी । इच्छुक कृषक रू0 2.00 / पौध की दर से पौध कय कर सकेंगे । यदि कोई कृषक अपनी इच्छानुसार किसी प्रजाति की पौध तैयार कराना चाहता है तो बीज उपलब्ध कराने व रू० 1.00 / पौध की दर से 28-30 दिन में पौध तैयार कराकर उपलब्ध करायी जायेगी । साथ ही साथ जनपद में विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, माइकोइरीगेशन पर ड्रॉप मोर कॉप योजना, अनु० जाति/ जनजाति कृषकों के हितार्थ औद्यानिक विकास (एस०सी०पी०) योजना नमामि गंगे फलोद्यान कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन की विस्तृत जानकारी दी गयी ।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को उक्त हाईटेक वेजीटेबल सीडलिंग प्रोडक्शन इकाई (मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स फॉर वेजीटेबल) से स्थानीय कृषकों को होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए बताया गया कि नर्सरी से प्राप्त सब्जी पाध के रोपण से जनपद के सब्जी उत्पादको का उत्पादन बढ़ेगा तथा कृषको की आय दोगुनी करने में सहायता होगी ।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विकास खण्ड हस्वा, उप जिलाधिकारी सदर जिला विकास अधिकारी,परियोजना निदेशक , जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में उपायुक्त श्रम रोजगार उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, अन्य अधिकारीगण, विभागीय कर्मचारी तथा प्रगतिशील कृषक एवं अन्य स्थानीय कृषक उपस्थित रहें ।
