फतेहपुर । आज नारी स्मिता फाउंडेशन (रोटी घर) एवम रेलवे परामर्श समिति के संयुक्त तत्त्वधान मे बिहार से छठ पर्व के अवसर पर आ रही ट्रेन नार्थ ईस्ट एक्स्प्रेस यात्रियों मे भोजन का वितरण किया गया । फाउंडेशन की सचिव स्मिता सिंह ने बताया की भारतीय संस्कृति के अग्रणी छठ पर्व के अवसर पर बिहार से 3 नम्बर प्लेट फॉर्म मे आई नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस मे बैठे 200 भक्तों को सब्जी पूड़ी,बिस्किट,केला, पानी इत्यादि का वितरण किया गया ।
वही रेल परामर्श समिति के सदस्य किशन मेहरोत्रा ने बताया यह वितरण अनवरत रूप से चलता रहेगा । बोगियों मे बैठे भक्तों ने उक्त वितरण की सराहना की । इस अवसर पर महेंद्र गुप्ता, श्रेय शुक्ला, मनोज गुप्ता ,प्रियम गुप्ता, अमित गुप्ता मनोज साहू आशीष सिंह काव्य मेहरोत्रा समस्त रेल स्टाफ मौजूद रहें ।
