बकेवर/फतेहपुर । गत 04 नवम्बर को बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में पूर्व प्रधान के घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को मय माल व नगदी के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सुरागरसी व मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को रसूलपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है । जबकि एक चोर फरार है । गिरफ्तार चोरों के पास से सफेद धातु की एक जोड़ी पायल, चार बिछियां व 2940 रुपए नगद बरामद हुआ है । गिरफ्तार किए गए शातिर चोर राशिद उर्फ बोतल पुत्र सुलेमान निवासी सरांय बकेवर, सूरज रैदास पुत्र बिजय रैदास व गौतम रैदास निवासी पंचमपुर मजरा जगदीशपुर के खिलाफ थाना बकेवर व थाना कल्यानपुर में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं । राशिद उर्फ बोतल मारुति वैन चालक है । जो चोरी के पहले रैकी करता था ।
गिरफ्तारी करने वालों में थानाध्यक्ष बकेवर योगेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उप निरीक्षक अखिलेश यादव, कांस्टेबल अवैस,कांस्टेबल संदीप व कांस्टेबल राहुल शामिल हैं । थानाध्यक्ष की मुस्तैदी से चोरी की घटना का खुलासा होने व चोरों की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है ।
