फतेहपुर । चौडगरा कस्बा निवासी शिव शंकर सिंह परिहार ने सांसद केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरजंन ज्योति से शिकायत कर आरोप लगाया है कि वह अपनी बेटी को फंगल एलर्जी के लिए इलाज कराने को गोपालगंज स्वास्थ्य केंद्र गए थे प्रभारी चिकित्साधिकारी के न मिलने पर उन्होंने वही पूछा तो बताया गया की प्राइवेट नर्सिंग मे जाओ वही है ।
डाक्टर साहब, मुरादीपुर के एक निजी अस्पताल मे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० अबलेश जोशी मिले और दो सौ रुपये का पर्चा बनवाने को कहा । इस पर भाजपा सेक्टर संयोजक शिवशंकर सिंह ने सीएमओ को फोन कर शिकायत की तो एमओआईसी भड़क गए । शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि डाक्टर अपने परिजन के निजी अस्पताल मे इलाज करने को मरीजो को ले जाते है । कहाकि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओ को लाभ नही मिल पा रहा है ।
