फतेहपुर । जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती सी. इन्दुमती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के निर्माण एवं हर घर जल के अन्तर्गत ग्रामो में बिछाई जा रही पाइप लाइन के कार्यो की प्रगति के संबंध में विस्तृत समीक्षा की ।
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओ को निर्देशित किया कि टंकी के निर्माण व पाइप लाइन बिछाने का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाय, कार्य मे तेजी लाने के लिए मैन पावर बढ़ाकर कार्य कराए ।
उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के लिए जो सड़क की खुदाई की जाती है । उसका पुनः निर्माण उसी प्रकार किया जाय । जब कोई विकल्प न हो तभी सड़क के बीच से पाइप लाइन डाली जाय अन्यथा सड़क के किनारे से पाइप लाइन डाली जाए ।
उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर भूमि विवाद है संबंधित उप जिलाधिकारी से व्यक्तिगत कार्यदायी संस्थाएं मिलकर निस्तारण कराये और कार्य प्रारंभ कराये ।
उन्होंने कहा कि नल जल मित्र के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्राथमिकता के साथ जोड़ा जाए,इसके लिए डीसी एनआरएलएम,जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय बनाते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर शासन द्वारा निर्धारित योग्यता के अनुसार चिन्हित करते हुए प्रशिक्षण कराने की नियमानुसार कार्यवाही की जाय । अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि जो अधिकारी/कर्मचारी कार्य कर रहे है उनका फोटोग्राफ्स, मोबाइल नंबर सहित दिए गए दायित्वों की रिपोर्ट से अवगत कराये ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल,अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण सौमित्र श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट को-कॉर्डिनेटर राजमुनी यादव ,आई0एस0ए0 को- कॉर्डिनेटर शिव बहादुर, जीआईएस एक्पर्ट प्रवीण कौशिक सहित कार्यदायी संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
