बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर (मझिलेगांव) के पास बकेवर चौडगरा हाइवे में एक डम्पर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की कुचल कर मौत हो गई ।
मिली जानकारी आज रात बकेवर चौडगरा हाइवे में थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर मझिलेगांव के पास विमल गेस्ट के सामने बाइक सवार निरंजन पासवान 20 वर्ष पुत्र राकेश पासवान निवासी रतनपुर को पीछे से आ रहे एक डम्फर ने कुचल दिया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
मृतक निरंजन पासवान अपने दोस्त की बहन की शादी में हाइवे किनारे स्थित विमल गेस्ट हाउस गया था ।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । वहीं डम्फर सहित चालक को हिरासत में ले लिया है ।
