फतेहपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से जागरूक कर योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओ से अच्छादित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड देवमई,ग्राम पंचायत डारी बुजुर्ग,माधोपुर,ऐराया विकास खंड के ग्राम मझखोर,बहलोलपुर ऐलई,ब्लॉक अमौली के ग्राम चांदपुर,दपसौरा, ब्लॉक हसवा के ग्राम पंचायत गेंदूरी, रौलपुर वैसपुर,ब्लॉक असोथर के ग्राम पंचायत घाटमपुर,हरनवा ब्लॉक विजयीपुर के इस्कुरी, ब्राह्मणपुर में कैम्प व प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र/प्रदेश सरकार की योजनाओ से जागरूक करने के साथ ही पात्रों को योजनाओं से संतृप्त भी किया जायेगा । इसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए है । जिनकी देखरेख में कार्यक्रम संपन्न होंगे । उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा कैम्प पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले ।
