कानपुर । ऐमा स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में हॉट कुक्ड फूड निधि योजना का शुभारंभ किया गया ।
यहां विधानसभा अध्यक्ष व महाराजपुर क्षेत्र से विधायक सतीश महाना के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया ।
वहीं सरसौल के नवोदय नगर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में सरसौल ब्लाक प्रमुख डॉ० विजय रत्ना सिंह तोमर ने हॉट कुक्ड फूड निधि योजना का शुभारंभ किया । यहां ब्लाक प्रमुख द्वारा बच्चों को भोजन कराया गया और बच्चों के अभि भावकों को केन्द्र पर नियमित भेजने हेतु प्रेरित किया गया । मंजू रानी कुशवाहा सुपरवाइजर ने बताया कि 3 से 6 वर्ष के पंजीकृत के सापेक्ष वास्तविक बच्चों को गरम भोजन खिलाने की तैयारी बाल विकास विभाग द्वारा कन्वर्जेंस विभागों से मिलकर तैयारी कर ली गई है । परिणाम स्वरूप बच्चों को गर्म भोजन करना आज आरंभ हो गया है ।
प्राथमिक विद्यालय के अंतर्गत को लोकेटेड आने वाले सभी आंगनवाड़ी की सहायिका द्वारा बच्चों की सफाई, केन्द्र की सफाई,बर्तनों की सफाई का कार्य किया जाएगा । आंगनवाड़ी कार्यकर्ती द्वारा प्रतिदिन अपने रजिस्टर में पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति,बच्चों की संख्या,खाने का मीनू, दो लोगों के द्वारा भोजन चखा जाएगा,उसके बाद ही बच्चों को खिलाया जाएगा । इसका पके भोजन का सैंपल 24 घंटे तक केन्द्र पर रखा जाएगा,गेहूं और चावल का भी सैंपल आंगनवाड़ी केन्द्र पर रहेगा । आंगनवाड़ी कार्यकर्ती प्रतिदिन अपनी पोषण ट्रैकर पर भोजन खिलाने वाले बच्चों को हॉट कुक्ड फूड को फीडिंग किया जाएगा ।
इस मौके पर विनय मिश्रा जिला मंत्री भाजपा, पुनीत मिश्रा पंचायत सचिव, रमेश कुशवाहा, रानू शुक्ला, मनीष विश्वकर्मा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बबीता वर्मा,गुलजादी बानो, सुमन देवी व लाभार्थियों के माता-पिता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे ।
