फतेहपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड देवमई के ग्राम पंचायत रूसी ,परसदेपुर, ऐराया विकास खंड के ग्राम ओरम्हा, निहालपुर सानी, ब्लॉक अमौली के ग्राम अमौली, सरहनपुर बुजुर्ग ,ब्लॉक हसवा के ग्राम पंचायत छीतम पुर, खागीपुर सेमरिया, ब्लॉक असोथर के ग्राम पंचायत भौली, फरीदाबाद टिकरी, ब्लॉक विजयीपुर के खेम करनपुर बसई, भखरना में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया ।
सांसद/राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार,साध्वी निरंजन ज्योति ने विकास खंड देवमई ग्राम पंचायत रूसी एवं परसदेपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ मांसरस्वती जी के चित्र पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
इस मौके पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई और मंत्री द्वारा बच्चो को प्रोत्साहन राशि भी दी गई ।
ग्रामवासियों ने एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के वीडियो क्लिप जिसमे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का वीडियो क्लिप नागरिकों द्वारा देखा व सुना गया ।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से छूटे पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत संतृप्त करना है और अच्छादित लाभार्थियों को सुचारू रूप से लाभ मिले। साथ ही नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं से जागरूक हो ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नागरिकों के कल्याण के बारे में सोचते है और योजनाओ को धरातल पर उतारकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है । समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है हम सबको अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए संकल्प लेते हुए वर्ष–2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है । गरीब तबके का उत्थान करके भारत विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना पूरी होगी ।
प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत पांच वर्ष के राशन मुक्त देने की घोषणा की है । जिससे हमे खाने की नही बल्कि अपने बच्चो के भविष्य संवारने की चिंता करनी है ।
उपस्थित नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र/आत्म निर्भर बनाने की शपथ दिलाई ।
प्रधानमंत्री के स्टैंडी सेल्फी प्वाइंट पर केन्द्रीय राज्यमंत्री जी एवं नागरिकों द्वारा सेल्फी भी ली गई उन्होंने अच्छादित लाभार्थियों से हाथ उठवाकर मौके पर योजनाओ से लाभान्वित लाभार्थियों का सत्यापन भी किया ।
रसायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों जैसे ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया,डीएपी के फसल पर छिड़काव हेतु प्रदर्शन कर नागरिकों को जागरूक किया गया । उन्होंने विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान कार्ड,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया ।
अन्य ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय अधिकारियो एवं खंड विकास अधिकारी की देखरेख में व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया । कैम्प व वैन के माध्यम से केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया । संकल्प यात्रा के दौरान लोग अपने अनुभव मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ साझा किया एवं धरती करे पुकार में कृषको ने अपने अपने अनुभव साझा किए और केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विकसित भारत यात्रा का आयोजन किया गया । विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया ।
इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, एन0आर0एल0एम0 विभाग,बैंक सम्बन्धी,विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की । कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई ।
