फतेहपुर । स्वीप के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सी० इंदुमती के मार्गदर्शनानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उपनिबंधक अरुण मनोज प्रभाकर त्रिपाठी व स्वीप आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में रजिस्ट्री ऑफिस परिसर में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपरजिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर व सर्वप्रथम मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के बैनर पर हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया गया ।
साथ ही सभी को मतदाता जागरूकता निवेदन पत्रक भी वितरित किया गया । ततपश्चात अपरजिलाधिकारी द्वारा सभी अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व आमजनमानस को मतदाता शपथ भी दिलाई ।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी जागरूक बनें और 9 दिसम्बर तक जो भी मतदाता नही बने हैं । तत्काल फॉर्म 6 भरकर मतदाता बनें व जनपद में महिला मतदाता पुरुष मतदाता की अपेक्षा कम है । इसलिए मातृ शक्तियों को भी मतदाता बनाने हेतु जागरूक अवश्य करें ।
स्वीप आइकॉन ने कहा कि 2 व 3 दिसम्बर को बीएलओ बूथ में रहेंगे उनके पास जाकर मतदाता बन सकते हैं । साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप डाऊनलोड कर घर बैठे मतदाता बन सकते हैं ।
इस अवसर पर लिपिक प्रतिभान श्रीवास्तव,रामआसरे यादव, वागीश शुक्ल,अधिवक्ता काशी प्रसाद मिश्र,सुनील सिंह,सावन श्रीवास्तव ,मनीष त्रिपाठी, बैनामा लेखक प्रमोद श्रीवास्तव, शहजाद अनवर,दीपक त्रिपाठी, नितिन द्विवेदी सहित तमाम अधिवक्ता बन्धु व आमजनमानस उपस्थित रहे ।
