फतेहपुर । पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कल 11 दिसम्बर को तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे ।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती ने बताया कि विकसित “भारत संकल्प यात्रा” के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओ से अच्छादित करने के लिए 11 दिसम्बर 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड तेलियानी के ग्राम पंचायत-ढोडियाही, बकन्धा, ब्लाक भिटौरा के ग्राम पंचायत मिर्जापुर तालुके जमरावा, मिर्जापुर भिटारी ,ब्लॉक हथगाम के ग्राम पंचायत-अजतूपुर,पट्टीशाह, ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत-गाजीपुर,पैनाखुर्द,ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत-रुहेल्लापुर ,पाई ,ब्लॉक मलवा के ग्राम करनपुर,साई,ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत- बरेठर बुजुर्ग, अरईपुर में कैम्प व प्रचार वाहन के माध्यम से केन्द्र /प्रदेश सरकार की योजनाओ से जागरूक करने के साथ ही पात्रों को योजनाओं से संतृप्त भी किया जायेगा । इसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए है जिनकी देखरेख में कार्यक्रम संपन्न होंगे । उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा कैम्प पहुंच कर योजनाओं का लाभ ले ।
